फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं और दीपिका की मूवी पर कंगना का कटाक्ष, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 13 Feb 2022 07:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के खिलाफ समन जारी हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
1 of 10
शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के खिलाफ समन जारी हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर के माध्यम से दी गई है। एएनआई ने लिखा, “अंधेरी कोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सुनंदा शेट्टी के खिलाफ एक व्यवसायी की शिकायत के बाद समन जारी किया है, जिसने उनके द्वारा 21 लाख रुपये का ऋण नहीं चुकाने का आरोप लगाया है; कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। कथित तौर पर, एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक ने तीनों के खिलाफ कानूनी फर्म 'मेसर्स वाई एंड ए लीगल' के माध्यम से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज की थी।

Fraud Case Summoned: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें और बढ़ीं, अब जारी हुआ समन; बहन शमिता और मां पर भी है आरोप
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत ने दिया गहराइयां का रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म 'गहराइयां' काफी धूमधाम से 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म को जनता और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ कॉम्प्लेक्स लव ड्रामा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं अन्य रिश्तों को इस तरह फिल्म में दर्शाने की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, हम यहां आपको कंगना रणौत की समीक्षा के बारे में बताने जा रहे हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म को बुरी तरह लताड़ते हुए फिल्म की तुलना पोर्नोग्राफी से कर दी।

Kangana Ranaut: 'गहराइयां' को कंगना रणौत ने बताया 'कचरा', दीपिका की मूवी पर किया कटाक्ष
विज्ञापन

3 of 10
सलमान खान - फोटो : insta
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर 6 फरवरी को इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गईं। भले ही उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई हो, लेकिन उनके करोड़ों चाहने वालों के दिलों में वह अब भी जीवित हैं। लोग उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी लता जी को याद कर रहे हैं, और उन्होंने लता जी का गाना 'लग जा गले' गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Video: सलमान खान ने लता मंगेशकर को याद कर गाया 'लग जा गले' सॉन्ग, कहा-'आप जैसा न कोई था न होगा'

4 of 10
विभु राघवे - फोटो : insta
टीवी सीरियल 'निशा और उसके कज़न्स' के एक्टर विभु राघवे स्टेज-4 के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बारे में जानकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। फिलहाल एक्टर विभु राघवे इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह चौथे चरण के कैंसर पीड़ित हैं। इसके बाद से फैंस और उनके सहयोग कलाकार लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर विभु राघवे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 'मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार था, जांच के बाद पता चला कि मुझे स्टेज-4 का कैंसर है, जो एडवांस स्टेज में है और ये काफी अलग और दुर्लभ किस्म का कैंसर है। उन्होंने आगे कहा' मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, कि मुझे इस तरह की बीमारी घेर लेगी...एक दिन में पूरी जिंदगी ही बदल गई है।

Vibhu Raghave: 'निशा और उसके कज़न्स' सीरियल के एक्टर विभु राघवे को हुआ स्टेज-4 का कैंसर, कहा, 'एक दिन में जिंदगी उलट गई'
विज्ञापन

5 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग्स केस में नाम आया था, जिस वजह से वह काफी दिनों तक जेल में भी रहे थे। इस दौरान वह काफी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान ने खुद को कैमरे से दूर कर लिया था और अब एक बार फिर आर्यन खान सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू हुआ, जिसमें शाहरुख खान हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए।    

IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में पिता शाहरुख खान का काला कोट पहनकर पहुंचे आर्यन खान! फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन

6 of 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। ये रियल लाइफ कपल रील लाइफ में भी एक दूसरे के साथ दिखाई देने वाला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अब ब्रह्मास्त्र के सेट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक नई तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रणबीर यानी ब्रह्मास्त्र का शिवा आलिया यानी ईशा की आंखों में टकटकी लगाए नजर आ रहा है। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की नई तस्वीर आई सामने, एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए रणबीर और आलिया
विज्ञापन

7 of 10
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में गंगूबाई  काठियावाड़ी की ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया के दमदार डायलॉग और अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया। अभी फिल्म के ट्रेलर का खुमार उतरा नहीं था कि मेकर्स ने 'ढोलिड़ा' गाने का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। आलिया भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब आलिया 'ढोलिड़ा' गाने का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ 'ढोलीडा' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रहीं हैं।

Dholida song: आलिया जमकर कर रही हैं 'ढोलिड़ा' गाने का प्रमोशन, रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ डांस करती आईं नजर

8 of 10
शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री और उनके परिवार के खिलाफ समन जारी किया गया है। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी अपनी मां सुगंधा शेट्टी के साथ रविवार को अलीबाग पहुंचे इस दौरान शमिता शेट्टी के साथ उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता राकेश बापट भी नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आईं इन तस्वीरों में शिल्पा भी अपने बेटे वियान और बेटी शमीशा के साथ दिखाई दीं। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा नजर नहीं आए। वैलेंटाइन डे से पहले ट्रिप पर गईं शेट्टी परिवार की यह तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Shetty Family: समन जारी होने के बाद बहन शमिता और मां सुनंदा के साथ घूमने निकलीं शिल्पा शेट्टी, राकेश बापट भी आए नजर

9 of 10
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कथित तौर पर आग लग गई है। बताया जाता है कि 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बिग बॉस के सेट में आग कहां से लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान के 'बिग बॉस' शो के 15वें सीजन का फिनाले अभी बीता ही था। इस फिनाले का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट ने शिरकत की। 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने के बाद काफी कंफ्यूजन है। 

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां 
विज्ञापन

10 of 10
inaugration of O.P.RALHAN CHOWK in Bandra - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
O.P. Ralhan Chowk Inauguration: फिल्म निर्माता ओपी रल्हन के सम्मान में अभिनेता धर्मेंद्र ने किया चौक का उद्घाटन, जीनत अमान सहित कई हस्तियां रहीं मौजूद

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता ओपी रल्हन के सम्मान में मुंबई में ओपी रल्हन चौक का उद्घाटन किया गया। ओपी रल्हन का हिंदी सिनेमा में बहुत योगदान रहा। उन्होंने फिल्म उद्योग को फूल और पत्थर, तलाश, बंदे हाथ, हलचल, पापी जैसी  फिल्में दी। इसी के साथ ओपी रल्हन ने  1960, 1970 और 1980 के दशक में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। ओपी रल्हन चौक का उद्धाटन दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र के द्वारा किया गया। इस दौरान उद्घाटन समारोह में मनोरमा रल्हन, मुनेश रल्हन, अरमान रल्हान, राशी शाह, प्रदीप शाह और रूपल्ली पी शाह सहित पूरा रल्हन परिवार मौजूद था। इसके अलावा ज़ीनत अमान, प्रिया दत्त, बाबा सिद्दीकी, कलीम खान, साहिला चड्ढा, छाया मोमाया जैसी कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें