फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में ऐसी दिखती थीं भोजपुरी की ये टॉप हीरोइन, पहली ही फिल्म में किया था सुपरस्टार के साथ काम

Tue, 22 May 2018 09:16 AM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Chatterjee
भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। मनोज तिवारी के साथ इस फिल्म में रानी चटर्जी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rani Chatterjee
रानी जितनी खूबसूरत अभी हैं वैसी ही वो बचपन में दिखती थीं। इंटरनेट पर रानी की बचपन के फोटोज वायरल हो रही है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। रानी की ये तस्वीर देखकर किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह आगे जाकर भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बनेंगी और उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार होगा।
विज्ञापन

3 of 5
rani
रानी अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 8 लाख रुपए फीस लेती हैं। रानी चटर्जी का करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हर साल चार-पांच फिल्मों में काम करती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है।

4 of 5
Rani Chatterjee
आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी के साथ आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' रानी को लक की वजह से मिली थी। शूटिंग देखने के दौरान कॉमेडियन और एक्टर केके गोस्वामी से रानी की मुलाकात हुई थी। उन्होंने रानी को देखकर पूछा क्या तुम हीरोइन बनोगी? उन्होंने मेरी मां से भी संपर्क किया। इस तरह मनोज तिवारी के अपोजिट मुझे पहली फिल्म मिल गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rani chatterjee
इस फिल्म में रानी को 10 हजार रुपये बतौर एक्ट्रेस मिले थे।  वैसे रानी के बारे में कहा जाता है कि वे क्रियेटिव नेचर की हैं। तभी तो वे कभी खाली नहीं रहती और अपने लिए, फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं और अब वे गाने भी गाने लगी है। जल्द ही रानी पंजाबी सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें