फिल्म 'बाहुबली' में अपने डांस से अलग पहचान बनाने वाली डांसर नोरा फतेही एक बार फिर से अपनी डांसिंग से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आएंगी। वह जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में अपने डांस के जलवे बिखेरेंगी। इस बार नोरा फतेही 19 साल पूराने गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो नोरा फतेही जल्दी ही जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के ‘दिलबर’ गाने पर डांस करती दिखेंगी। बताया जा रहा है कि संजय कपूर और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर फिल्माए गए इस गाने का ‘सत्यमेव जयते’ में रीमेक बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
‘दिलबर’ के रीमेक को लेकर खुद ‘सत्यमेव जयते’ के निर्देशक मिलाप झावेरी ने खुलासा किया। बताया जा रहा है कि ‘दिलबर’ गाने का रीमेक फिल्म में एक आइटम नंबर होगा। यह गाना अरेबिक थीम पर आधारित होगा। नए गाने को नोरा फतेही और जॉन अब्राहम पर फिल्माया जाएगा। गौरतलब है कि ‘दिलबर' 90 के दशक के सुपरहिट गानों में से एक है।
4 of 5
पता हो कि नोरा फतेही बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं। इसलिए ‘दिलबर’ गाने के रीमेक को और बेहतर बनाने के लिए वह पिछले 10 दिनों से रिहर्सल कर रही हैं। साथ ही 90 के दशक के गाने पर अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं।
आपको बता दें कि नोरा फतेही जॉन अब्राहम की फिल्म में दूसरी बार आइटम नंबर कर रही हैं। इससे पहले वह जॉन की फिल्म 'रॉक्की हैंडसम' में 'तेरी तो याद साते' गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह पंजाबी सिंगर हार्दिक संधु की 'ना गोरिए' गाने से भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उनका फिल्म 'बाहुबली' में भी 'मनोहरी' गाने में आइटम नंबर था।