फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा को सता रही 'बिग बॉस' की याद! बादशाह के रैप पर डांस कर लाइट किया अपना मूड

Fri, 16 Sep 2022 06:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social Media
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी बहुत चर्चित हैं। अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ  साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रैपर बादशाह के रैप पर थिरकती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social Media
कुछ ही देर पहले भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रेड कलर की चेक मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने बादशाह के रैप पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा तड़कता फड़कता डांस कर रही हैं। वीडियो देख साफ लग रहा है मोनालिसा कितनी बेहतरीन डांसर हैं। अभिनेत्री की यह पावर पैक परफॉर्मेंस उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। वीडियो में डांस करते हुए अभिनेत्री ने अपने बिग बॉस के दिनों को याद किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
बादशाह के गाने पर पूरी फुरती से डांस करते हुए मोनालिसा किसी ट्रेंड डांस से कम नहीं लग रही हैं। अपने इस जोशीले डांस वीडियो को साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'मॉर्निंग वाइब्स.....जस्ट गेट अप एंड डांस...क्या यह आपको मेरे बिग बॉस के दिनों की याद नहीं दिला रहा है???'  वीडियो में मोनालिसा गाने पर अपने सिजलिंग डांस मूव्स से अपने फैंस का दिल धड़का रही हैं। मोनालिसा के वीडियो पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
भोजपुरी क्वीन के वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। महज कुछ घंटों में ही इस वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग  मोनालिसा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें क्यूटी पाई बता रहा है तो कोई उन्हें हॉट बता रहा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा,'वाओ हो हॉत।' दूसरे ने लिखा, 'मोनालिसा का कोई जवाब नहीं।' आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं। वह बहुत से सीरियल्स में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें