फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: केजीएफ 2 ने कन्नड़ सिनेमा को दी 'सांसें', रॉकी भाई की तारीफ कर महेश मांजरेकर ने बताई हकीकत

Fri, 16 Sep 2022 06:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेश मांजरेकर, केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश ने रॉकी भाई के अवतार ने हर किसी को हैरान कर दिया था। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को पसंद किया गया। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी थी, जिसके बाद हिंदी समेत तमिल, तेलुगू और मलयालम में डब किया गया था। कई लोगों ने माना कि 'केजीएफ 2' की वजह से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री बच पाई है। वहीं, अब फिल्म निर्माता और अभिनेता महेश मांजरेकर ने भी इस बात को माना है कि इस फिल्म ने कन्नड़ फिल्म उद्योग को बचाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, महेश मांजरेकर मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और खासकर 'केजीएफ चैप्टर 2' की जमकर तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने कन्नड़ सिनेमा की बात करते हुए मराठी फिल्मों को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। महेश मांजरेकर हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी सक्रिय हैं और उन्होंने इस इवेंट में यह बात मानी है कि कन्नड़ सिनेमा की तरह अब मराठी सिनेमा में भी जान फूंकने का समय आ गया। 
विज्ञापन

3 of 4
महेश मांजरेकर - फोटो : instagram/maheshmanjrekar
उन्होंने कहा है कि कुछ वर्ष पहले तक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की हालत ऐसी थी कि वो कभी भी बंद हो सकती है। लेकिन कोई एक व्यक्ति था जो फिल्में बनाने और उन पर काफी पैसा खर्च करने पर यकीन रखता था। उसी आदमी ने 'केजीएफ' बनाई और उसके इस कदम ने इतिहास रच दिया। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उन्होंने 'केजीएफ' के दोनों पार्ट को हिंदी में नहीं बनाया। बल्कि कन्नड़ में बनाकर हिन्दी में डब किया।
विज्ञापन

4 of 4
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें 'केजीएफ' फिल्म के मेकर्स से जलन होती है और वह भी मराठी फिल्मों में ऐसा ही करना चाहते हैं। हम यह चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि मराठी सिनेमा शानदार है। इसमें टैलेंट है। यहा कमी है तो सिर्फ ऐसे लोगों की जो मराठी फिल्ममेकर्स के विजन को समझ सकें। अब यह जरूरी है कि हम भी बड़े बजट की फिल्में बनाएं। आज के समय सिर्फ मराठी और मलयालम सिनेमा ही है जो अच्छा कंटेंट बना रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें