अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की शानदार सफलता के बाद अभिनेता इन दिनों इस फिल्म के पार्ट 2 'पुष्पाः द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तिरंगा परेड में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अल्लू न्यूयॉर्क में थे। जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।