फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: बॉलीवुड सॉन्ग पर जमकर थिरकीं मोनालिसा, भोजपुरी क्वीन ने डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

Mon, 22 Aug 2022 12:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
फिल्मों से लेकर टीवी तक अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकीं भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से लेकर गानों और छोटे पर्दे पर भी काफी पॉपुलर हैं। बढ़ती उम्र में भी बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फैंस को अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं और उन्हें भी डांस करने पर मजबूर कर रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस भी पसंद  कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की सेंसेशनल अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने 'आई हेट लव स्टोरीज' के गाने 'बहारा' पर डांस करती दिख रही हैं। डांस करने के साथ-साथ अभिनेत्री वीडियो में अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो देख साफ लग रहा है कि मोनालिसा को डांस से बेहद प्यार है। अपने फैंस को डांस करने के लिए प्रेरित करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'टेक मोर चांसेस...डांस मोर डांसेस।' अभिनेत्री का यह कातिलाना डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। जहां एक तरफ कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कोई उनके डांस मूव्स को कातिलाना बता रहा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ' आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।' दूसरे ने लिखा, 'ब्यूटी इन ब्लैक।' वहीं एक अन्य ने उनके डांस की तारीफ करते हुए लिखा, 'बेहतरीन।' इसके साथ ही बहुत से फैंस हार्ट और फायर इमोजी भी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
वीडियो में मोनालिसा छत पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। बता दें बीते दिन मोनालिसा ने अपनी एक सिजलिंग तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में मोनालिसा बाथटब में बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। साझा की गई इस तस्वीर में भी हमेशा की तरह अभिनेत्री बेहद हॉट लग रही थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें