भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर-सिंगर पवन सिंह के खिलाफ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है।