फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया से छुपकर राखी सावंत ने रचाई थी शादी, इन तस्वीरों से हो गया पति के नाम का खुलासा

Sun, 04 Aug 2019 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram

अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत की फिछले दिनों शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। कहा जा रहा था कि राखी ने गुपचुप तरीके से मुंबई के जे डब्लू मैरियट में एक NRI से शादी कर ली है। हालांकि बाद में राखी ने खुद इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा था कि उनकी ये तस्वीरें फोटोशूट की हैं।
 

 

विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram

अब एक बार फिर राखी के शादी की चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में राखी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपनी मेहंदी, चूड़ा और सिंदूर शो-ऑफ कर रही हैं। राखी की तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हनीमून की तस्वीरें हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी से जब इस तस्वीर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। राखी ने ये बात स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कही। राखी ने कहा- वह काफी डर गई थी इसलिए उन्होंने झूठ बोल दिया।

4 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram
शादी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई इसमें परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शेयर की गई तस्वीरों में राखी के हाथ में जो चूड़ा दिख रहा है उसपर किसी का नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram
अगर आप तस्वीर तो गौर से देखेंगे तो इन चूड़ों पर रितेश लिखा हुआ है। फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें