भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज की सड़कों पर शूटिंग करती हुईं नजर आई थीं, जहां वो अपने गाने की रिहर्सल कर रही थीं।
अक्षरा को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
अपने आगामी शेड्यूल के लिए अभिनेत्री बिहार के जिला जहानाबाद में शूटिंग करने के लिए पहुंचीं। अक्षरा की यूपी बिहार में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। जैसे ही अक्षरा बिहार पहुंचीं उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ उमर पड़ी। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो साझा की, जिसे देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि अक्षरा सिंह को चाहने वालों की कमी नहीं है। अक्षरा को देखने के लिए भारी मात्रा में भीड़ उमर पड़ी है।