भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आई थीं। यहां पर अक्षरा ज्यादा लंबे समय तक टिक तो नहीं पाईं, लेकिन शो में अक्षरा सिंह के खेल और उनकी दमदार पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया था। बिग बॉस में अक्षरा सिंह के साथ पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा भी नजर आए थे। इस सीजन में दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी और अब बिग बॉस के बाद भी दोनों शानदार दोस्ती निभा रहे हैं।
हाल ही में, अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, वह मिलिंद गाबा को काफी ज्यादा याद कर रही हैं। ये वीडियो बिग बॉस के घर का है, जिसमें अक्षरा सिंह अपने दोस्त मिलिंद गाबा के साथ मस्ती-मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।