फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh New Song: नवरात्रि के मौके पर छाईं अक्षरा सिंह, ‘चौसठ जोगिनिया माई’ गाना हुआ वायरल

Sat, 01 Oct 2022 10:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह का गाना चौसठ जोगिनिया - फोटो : social media
इस समय नवरात्रि के पावन दिनों को आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दिनों लोगों में माता रानी के भजन को लेकर भी खूब उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी नवरात्रि के पावन अवसर पर छठे दिन अपना एक गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' रिलीज कर दिया है। अक्षरा सिंह बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं हीं, इसके साथ ही वह अच्छी सिंगर भी हैं। माता रानी के ऊपर बना अक्षरा सिंह का ये भक्ति गीत रिलीज के साथ ही फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले गीत का पोस्टर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया था।

Mahira Khan: अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने पर नेटिजन्स के निशाने पर आईं माहिरा, अब ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
बीते काफी दिनों से अक्षरा सिंह अपने इस गाने 'चौसठ जोगिनिया माई' से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही हैं। तब से दर्शक उनके इस देवी गीत का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से गाना भी रिलीज कर दिया गया है। अपने इस भक्ति गीत में अक्षरा सिंह मां के विकराल रूप को दर्शकों के सामने पेश करती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह अक्षरा सिंह के इस गाने को भी  दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

Malaika Arora: अरबाज के साथ बेहतर हो गए हैं मलाइका के रिश्ते? एक्ट्रेस ने कहा, मैंने सिर्फ अपने दिल की सुनी

विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह ने गाने के साथ साझा किया खास संदेश वाला नोट
अक्षरा ने इस गाने की रिलीज की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी और साथ ही लंबा नोट भी लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि वे अपनी माटी और मां भोजपुरी के लिए मर मिट जाने के लिए भी तैयार है। साथ ही उन्होंने स्ट्रोम बेस पर बना देवी गीत ‘चौसठ जोगिनिया माई’ को अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ एक संघर्ष भी बताया। अक्षरा सिंह ने लिखा कि ‘मेरी ये कोशिश सदैव, निरंतर, लगातार रहती है कि मैं अपनी मां भोजपुरी को शिखर पर लेकर जाऊं… भोजपुरी से भारत के विभिन्न भाषियों को अवगत कराऊं अपनी मिट्टी बिहार यूपी के लिए मर मिट जाऊं…..’
 

Bigg Boss 16: डॉक्टर बनते-बनते अभिनेत्री बन गईं सौंदर्या, ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक कर चुकी हैं धमाका

विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
चौसठ जोगिनिया माई' ने मचाया धमाल
अक्षरा सिंह का ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। म्यूजिक वीडियो 'चौसठ जोगिनिया माई' में अक्षरा सिंह माथे पर बिंदी गले मे मोटे हार पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को इस तरह देख कर बेहद खुश हैं और जमकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल आप भी सुनिए ये गाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें