फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: नीली साड़ी पहन अक्षरा सिंह ने लगाए झूलनिया गाने पर ठुमके, यूजर ने कहा- गर्दा गर्दा कर दिया

Thu, 08 Sep 2022 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक वाली तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अक्षरा के पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। फैंस के बीच अक्षरा की दीवानगी किस कदर है, इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 4.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा की हर पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
अक्षरा सिंह की पहचान अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं रही हैं। वह नेशनल स्टार बन चुकी हैं। अक्षरा सिंह के पास बिग बॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। वह इन दिनों अपने काम को लेकर बहुत व्यस्त हैं। इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहीं बाहर जाती हुई नजर आ रही हैं। वह सीढ़ियों से उतरकर कार में बैठती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन लिखा है, 'मैं तो चली।' 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
इसके अलावा अक्षरा ने एक वीडियो और पोस्ट किया है। इसमें वह 'ऊंचा लंबा कद...' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। अक्षरा के धमाकेदार डांस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में अक्षरा ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जब आपके साथ डांसर हो तो डांस करने का कोई भी मौका मिस नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara
इससे पहले अक्षरा ने एक और जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। नीले रंग की साड़ी में अक्षरा 'झूलनियां...' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह खूबसूरती के मामले में गजब ढा रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'साड़ी पहना है तो झूलनिया कैसे मिस कर सकती हूं।' अक्षरा के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये गाना मुझे बहुत पसंद है और इस पर आपका डांस और भी ज्यादा पसंद है।' एक यूजर ने लिखा, 'गर्दा गर्दा कर दिया।' बता दें कि अक्षरा के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 27 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें