फरिश्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब से भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' का ट्रेलर लांच हुआ है, तब से इस फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहना मिल रही है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'यह दर्शको का हमारे प्रति प्यार है। इस फिल्म के ट्रेलर को न सिर्फ भारत में बल्कि दुबई में भी काफी पसंद किया जा रहा है। हमारी भोजपुरी भाषा और कल्चर को जिस तरह से विदेशो में भी सम्मान मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'