भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों अपनी फिल्म ‘रेस’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। इन फोटोज में अभिनेता के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें नजर आ रही है। अरविंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट पर बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई है।
पोस्ट साझा करते हुए अरविंद ने लिखा, 'फिल्म 'रेस' की शूटिंग के दौरान 17 सितंबर को मेरा एक्सीडेंट हो गया था। लेकिन जब आप लोगो का आशीर्वाद हमारे साथ है, तो मुझे क्या हो सकता है। मैंने आप सब को पहले नही बताया कुछ मजबूरी थी, लेकिन आपकी दुआ से एक नया जीवन मिला है। अभी थोड़ा स्वस्थ हूं। बस कुछ दिन और डॉक्टर ने अराम करने को बोला है। फिर आपका कल्लु आपके लिए पूरी मेहनत करके आपका मनोरंजन करेगा।’