खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल का करियर
खेसारी लाल यादव की पहली एल्बम फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने पैर जमा लिए। उन्होंने कई हिट एल्बम देने के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और यहां भी वह छा गए। उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' है, जिसमें वह स्मृति सिन्हा के साथ नजर आए थे। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। खेसारी लाल यादव ने 'मेहंदी लगा के रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' समेत कई फिल्मों में काम किया है।