द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल मैसेज में कहा गया है कि आपको शायद फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का एक लिंक अपने दोस्त से या व्हाट्सऐप ग्रुप में मिला होगा। ये सब उन शैतानी लोगों और फिल्म का विरोध करने वाले लोगों की खतरनाक साजिश का हिस्सा है जो शुरू से इस फिल्म के विरोध में रहे हैं। चूंकि इन लोगों की धमकियों का फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता, निर्देशक पर कोई असर नहीं हुआ तो इन्होंने फिल्म का एक डिजिटल लिंक बनाया और उसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है। और, इस लिंक पर क्लिक करके फिल्म देखने वाले बिना अपना दिमाग लगाए इन लोगों की साजिश का हिस्सा बन रहे हैं।