फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के नए गाने ‘सोना के सिकड़िया’ ने मचाया धमाल, समर सिंह के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Wed, 07 Sep 2022 08:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोना के सिकड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
देश में भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों का लिस्ट काफी लंबी है। भोजपुरी के सितारों और उनके गानों को अब पूरे देश में लोग पसंद करते हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार आम्रपाली दुबे अपने नए गाने 'सोना के सिकड़िया' के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गई हैं। आम्रपाली ने गाने पर एक छोटा सा वीडियो बनाकर फैंस को इसके रिलीज होने की जानकारी दी है। रिलीज होते ही आम्रपाली का यह गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने वीडियो को शेयर करते बताया कि 'सोना के सिकड़िया' गाना समर हट्स पर रिलीज हो चुका है। आम्रपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
सोना के सिकड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वहीं, बोल यादव राज और रौशन सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि 'सोना के सिकड़िया' भोजपुरी फिल्म 'समाज में परिवर्तन' फिल्म का गाना है, जिसके निर्माता शुभी सिंह हैं और लेखक-निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। फिल्म के इस गाने को दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है और कमेंट कर वह अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : insta
बता दें कि इससे पहले आम्रपाली दुबे की फिल्म 'डोली सजा के रखना' से 'पिया जी के फुल मुस्की' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में वह खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी कमाल की थी और इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें