फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bheed BO Collection: वीकेंड पर भी औंधे मुंह गिरी अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

Sun, 26 Mar 2023 10:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। वहीं, दूसरे दिन का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने रुपये बटोरे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कमाई के मामले में कछुआ चाल चल रही है। वीकेंड पर भी फिल्म को कुछ फायदा नहीं मिला। बात करें फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 70 लाख रुपये का बिजनेस किया है। दूसरे दिन की कमाई के मुकाबले महज पांच लाख का मामूली उछाल देखने को मिल रहा है।

Manoj Bajpayee: 'वीर जारा' के वक्त मनोज बाजपेयी से बोले यश चोपड़ा, मैं तुम जैसे एक्टर के लिए फिल्म नहीं बनाता
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिली थी। हालांकि, फिल्म में कई दिग्गज कलाकार हैं, जिनकी अदाकारी फैंस को पसंद आ रही हैं, बावजूद इसके सिनेमाघरों में 'भीड़' जमा नहीं हुई। पहले दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन इसका कलेक्शन 65 लाख हुआ था। बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो तीन दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने अब तक सिर्फ 1.85 करोड़ का बिजनेस किया है।

Filmy Wrap: परिणीति-राघव की शादी की अटकलें तेज और महाकाल की शरण में जया प्रदा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म 'भीड़' की कहानी के बारे में तो यह फिल्म भारत में 2020 में कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अपने घर लौटते प्रवासियों की दर्दनाक कहानी बयां की गई है। साथ ही इसकी तुलना विभाजन के दौरान लोगों के पलायन से की गई है।

Mrs Undercover Teaser: 'मिसेस अंडरकवर' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, इस लुक में दिखीं हॉट एंड बोल्ड राधिका आप्टे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
'भीड़' की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, कृतिका कामरा और कई कलाकार शामिल हैं। 'भीड़' को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया गया है। फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन और अभिनय की तारीफ हो रही है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का गांधी परिवार पर तंज, कहा- करण जौहर की फिल्मों में शुरू कर दें एक्टिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें