भेड़िया का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में यूजर्स वरुण धवन का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर भी दंग हैं। एक्टर का यह अंदाज उन्हें बेहद पसंद आ रहा है। संयोग की बात यह है कि आज ही वरुण धवन को इंडस्ट्री में एक दशक भी पूरा हुआ है। इस खास मौके पर 'भेड़िया' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। एक तरफ यूजर्स वरुण की इस आगामी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें इंडस्ट्री में दस साल पूरे होने की जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स को ट्रेलर पसंद आया है और फिल्म के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने ट्रेलर को नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है।