भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर
फिल्मी दुनिया के कलाकारों में ड्रग्स मामले की जांच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही चल रही है। यह जांच शुरू तो हुई थी सुशांत की मौत का कारण जानने के लिए लेकिन पैसे के मामले से लेकर भटकती हुई यह जांच अंत में आकर ड्रग्स मामले पर आ गई। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के नाम आने के बाद इसमें भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी फंस गए।