फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Become Parents: भारती सिंह से काजल अग्रवाल तक, इस साल माता-पिता बनेंगे ये सेलेब्स

Sat, 05 Feb 2022 10:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, काजल अग्रवाल-गौतम किचलू - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 की शुरुआत में कई सेलेब्स ने शादी रचाई थी और ये सिलसिला साल 2022 की शुरुआत के दौरान भी जारी रहा। लेकिन इस बीच कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने बीते कुछ दिनों में जल्द ही माता-पिता बनने की न्यूज देकर फैंस को खुश किया है। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके घर में साल 2022 में ही किलकारी गूंजेगी। तो आइए आपको वो लिस्ट दिखाते हैं।
 
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया
पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। भारती सिंह ने कुछ समय पहले एक मजेदार वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। इस वीडियो में भारती और हर्ष के साथ उनके दोस्त भी नजर आए थे। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दिनों में भी भारती अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं, जिस वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल-गौतम किचलू
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साल 2020 में अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग सात फेरे लिए थे। काजल अग्रवाल ने नए साल के मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। तस्वीर में काजल अपने पति गौतम के साथ पोज देती दिखी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा बनर्जी-संदीप सेजवाल
इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी का नाम भी शामिल है। 30 साल की पूजा इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। पूजा बनर्जी ने संदीप सेजवाल से साल 2017 में शादी रचाई थी। इन दिनों, पूजा अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

4 of 5
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
पॉपुलर सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता भी माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ समय पहले ही आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें श्वेता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इन तस्वीरों के साथ आदित्य और श्वेता ने जल्द माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इकबाल अंसारी, स्नेहा छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इकबाल अंसारी-स्नेहा छाबरा
टीवी एक्टर इकबाल अंसानी और उनकी पत्नी स्नेहा छाबरा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने साल 2007 में शादी रचाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी अमारा का साल 2011 में स्वागत किया। कुछ समय पहले ही इकबाल अंसारी की पत्नी स्नेहा ने अपनी तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज फैंस को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें