अपनी पहली ही फिल्म से भाग्यश्री ने अपनी मासूमियत और शानदार अभिनय से दर्शकों के मन में एक खास जगह बना ली थी। उन्होंने सलमान खान के साथ 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री का सफर फिल्मों में अधिक सफल नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर भाग्यश्री छाई रहती हैं। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के लिए कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। बता दें कि भाग्यश्री 52 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती से कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
खूबसूरती के मामले आज की अभिनेत्रियों को देती हैं मात
हाल ही में भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहें हैं। उनकी ये तस्वीर उनके वेकेशन की हैं। भाग्यश्री अपने रोजमर्रा की और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इन दिनों ये खूबसूरत अभिनेत्री उदयपुर का दौरा कर रही हैं। जिससे जुड़ी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। अपनी पहली तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने काले रंग का ब्लेजर पहना हुआ है।