फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत हैं भाग्यश्री, आज की अभिनेत्रियों को देती हैं मात

Sat, 10 Jul 2021 07:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री - फोटो : Instagram
अपनी पहली ही फिल्म से भाग्यश्री ने अपनी मासूमियत और शानदार अभिनय से दर्शकों के मन में एक खास जगह बना ली थी। उन्होंने सलमान खान के साथ 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री का सफर फिल्मों में अधिक सफल नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर भाग्यश्री छाई रहती हैं। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के लिए कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। बता दें कि भाग्यश्री 52 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती से कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

खूबसूरती के मामले आज की अभिनेत्रियों को देती हैं मात

हाल ही में भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहें हैं। उनकी ये तस्वीर उनके वेकेशन की हैं। भाग्यश्री अपने रोजमर्रा की और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इन दिनों ये खूबसूरत अभिनेत्री उदयपुर का दौरा कर रही हैं। जिससे जुड़ी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। अपनी पहली तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने काले रंग का ब्लेजर पहना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भाग्यश्री - फोटो : Instagram
सफेद टॉप और जींस में लग रही हैं खूबसूरत

अपने वेकेशन की इस दूसरी तस्वीर में उन्होंने सफेद रंग का टॉप और जींस पहनी हैं, जिसमें भाग्यश्री बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनके बैकग्राउंड में बहुत ही खूबसूरत महल और झील का नजारा देखने को मिल रहा है। उनकी ये तस्वीर देखकर साफ जाहिर है कि वो अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही उनके पीछे एक बहुत ही खूबसूरत हाथी की पेंटिंग बनी हुई है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने देश में यात्री नहीं हूं, लेकिन घूमने का आनंद ले रही हूं। भारत में सब कुछ है।'
विज्ञापन

3 of 5
भाग्यश्री - फोटो : Instagram
उदयपुर के महल की हैं भाग्यश्री की ये तस्वीरें

इन तस्वीरों को साझा करते हुए भाग्यश्री ने बताया कि ये तस्वीरें उदयपुर के फतेह महल की है हैं। उदयपुर अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ही मशहूर हैं। कहा जाता है कि, फतेह प्रकाश महल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित कई प्रमुख इमारतों में से एक है। अपनी इन दोनों तस्वीरों के अलावा भाग्यश्री ने अपने होटल रूम की भी झलक वीडियो द्वारा सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ साझा की। ये नजारा देखने में वाकई बहुत खूबसूरत है।

4 of 5
भाग्यश्री - फोटो : Instagram
कई पुराने वैकेशन की तस्वीरें की साझा
 
उदयपुर के अपने वैकेशन के अलावा भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर साल 2016 के अपने वैकेशन की भी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। उनकी ये तस्वीरें ग्रीस की हैं। किसी में उन्होंने पिंक टॉप पहना है तो किसी में लाल टॉप। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद आप निश्चित रूप से उनकी तारीफ करने से आप खुद को नहीं रोक पाएंगे। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फ्लैशबैक शुक्रवार।' आज के दिन और साल की मेरे सफर की कुछ तस्वीरें मैं साझा कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : Instagram
2021 में इन फिल्मों में आएंगी नजर

भाग्यश्री काफी समय से हिंदी सिनेमा से दूर हैं। 1989 में सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने अब तक के करियर में हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मराठी, भोजपुरी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। बहुत ही जल्द भाग्यश्री हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वो प्रभास की फिल्म राधेश्याम और कंगना की फाइल थलाइवी में नजर आएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें