फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यश चोपड़ा ने मुझे डांटा था', अपने गलत फैसलों पर बोलीं भाग्यश्री; कहा- नहीं है कोई पछतावा

Fri, 12 Jun 2026 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhagyashree: भाग्यश्री ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर में कौन से गलत फैसले लिए। इन फैसलों पर आज उन्हें पछतावा हो रहा है। एक फैसले के लिए उन्हें यश चोपड़ा ने डांटा भी था।
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhagyashree.online
अभिनेत्री भाग्यश्री ने छोटी उम्र से ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने एक ऐसा साहसी फैसला लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया था। मगर सिर्फ 20 साल की उम्र में, उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने का फैसला किया। एक्टिंग छोड़ने को लेकर उन्हें यश चोपड़ा ने डांटा भी था।
विज्ञापन

2 of 5
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम- @bhagyashree.online
भाग्यश्री ने परिवार पर किया फोकस
वैरायटी इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया 'मैं बहुत कम उम्र की थी और प्यार में थी। मैं शादी करके परिवार शुरू करना चाहती थी। मुझे लगता है कि हर युवा लड़की का यही सपना होता है। जब फिल्म रिलीज हुई, तब तक मेरी शादी हो चुकी थी और मैं प्रेग्नेंट थी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग और रिलीज के बीच एक साल का गैप था। 20 साल की उम्र में, मेरे लिए एक फैसला लेना ही सही था। या तो मैं अपने प्यार को चुनूं, शादी करूं और अपनी जिंदगी वैसे ही बिताऊं, या फिर फिल्मों में आऊं और प्यार को भूल जाऊं। यह सब प्राथमिकता की बात थी। उस समय दोनों चीजें एक साथ पाना मुमकिन नहीं था।'

क्या बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? तब्बू की इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर; जानें पूरा मामला



 
विज्ञापन

3 of 5
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
अपने फैसले का है अफसोस
भाग्यश्री का एक फैसला ऐसा भी है, जिसका उन्हें अफसोस है। 'मैंने प्यार किया' के बाद उन्होंने सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके पति ने उनके प्रेमी का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में ‘कैद में है बुलबुल’, ‘पायल’ और ‘त्यागी’ शामिल थीं।

4 of 5
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
यश चोपड़ा ने लगाई डांट
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मेनस्ट्रीम सिनेमा छोड़ने का उनका फैसला इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को पसंद नहीं आया। मशहूर फिल्ममेकर्स ने उन्हें वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा, 'यश जी ने मुझे डांटा था। मनमोहन देसाई ने मुझसे कहा, 'भाग्यश्री, बस हां कह दो और मैं कल ही फिल्म की घोषणा कर दूंगा। तुम ऐसा क्यों नहीं कर रही हो?'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyashree.online
भाग्यश्री ने गंवाए मौके
उन मौकों को गंवाने के बावजूद, भाग्यश्री आज उनके बारे में बिना किसी कड़वाहट के, शांति और स्वीकार्यता के साथ बात करती हैं। वह कहती हैं कि 'मुझे अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है। वे (फिल्ममेकर्स) अपने काम में माहिर थे और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा होता। मैंने जो फैसले लिए, उनकी वजह से मैंने कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका गंवा दिया। लेकिन जिंदगी चलती रहती है और आप पीछे मुड़कर नहीं देखते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें