फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? तब्बू की इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर; जानें पूरा मामला

Fri, 12 Jun 2026 12:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif: खबर है कि कटरीना कैफ एक फिल्म के सीक्वल से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह तब्बू के साथ नजर आ सकती हैं। इस खबर से फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के फैंस लंबे समय से उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबर है कि अभिनेत्री एक सीक्वल के लिए बातचीत कर रही हैं। इस फिल्म में तब्बू भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, मगर इस प्रोजेक्ट ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं कटरीना?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ एक सीक्वल से जुड़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में मूल फिल्म की अभिनेत्री तब्बू भी नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी गुप्त रखी गई हैं। कटरीना के इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की संभावना ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है।

Kangana Ranaut: 'इनमें थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है', रणवीर सिंह को टारगेट किए जाने की चर्चा पर कंगना ने रखी राय

विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
क्या कटरीना कैफ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी?
फिल्मफेयर के मुताबिक कटरीना कैफ पर 2001 की फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल 'चांदनी बार 2' के लिए विचार किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं और फिलहाल इसकी कास्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

4 of 5
चांदनी बार - फोटो : एक्स
क्या है 'चांदनी बार' की कहानी?
'चांदनी बार' (2001) का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। इस क्राइम ड्रामा में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाइयों को दिखाने की कोशिश की गई थी। यह फिल्म मुमताज की कहानी है, जिसका किरदार तब्बू ने निभाया है। मुमताज एक युवा महिला है जिसे बार डांसर के तौर पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
कटरीना कैफ की हालिया फिल्मों में 'सूर्यवंशी', 'फोन भूत', 'टाइगर 3' और 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। एक्टिंग के साथ-साथ, उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड को बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें