फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के बाद अब टीवी शो से OUT होंगी 'भाबीजी', नया फैसला चौंकाने वाला

Tue, 28 Nov 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
shubhangi atre - फोटो : shubhangi atre
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर से बाहर हो गईं। वहीं, एक दूसरे टीवी शो से पॉप्युलर एक्ट्रेस भी बाहर हो सकती हैं। जी हां, टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं!' के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो शो की 'भाबीजी' एक बार फिर बदल सकती हैं।

पढ़ें: एक झटके में बर्बाद हुआ 'अंगूरी भाभी' का करियर, हैरासमेंट का आरोप लगाना पड़ा भारी 
विज्ञापन

2 of 6
भाभी जी घर पर हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के निर्माताओं ने नई भाबीजी के लिए एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। भाबीजी बनकर दर्शकों का दिल जीत चुकी शुभांगी अत्रे शो छोड़ सकती हैं। शुभांगी अत्रे ने निर्माताओं को शो छोड़ने का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
shilpa shinde - फोटो : &tv
जी नहीं, इस बार निर्माताओं और एक्ट्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है। दरअसल शुभांगी ने राजनीति में आने का फैसला किया है जिसकी वजह से वह शो छोड़ना चाहती हैं। इससे पहले 'भाबीजी घर पर हैं' में शिल्पा शिंदे और मेकर्स के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने भाबीजी का रोल किया।

4 of 6
shubhangi atre
दरअसल, एक पॉलिटिकल इवेंट में शुभांगी शामिल हुई थीं। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'हालांकि वो राजनीति में आने को लेकर कंफ्यूज हैं लेकिन देश में बदलाव के लिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए'।
विज्ञापन

5 of 6
shubhangi atre - फोटो : shubhangi atre
शुभांगी अत्रे राजनीति में आएंगी या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है लेकिन अफवाह जरुर है कि शुभांगी शो छोड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सीरियल के फैंस को टीवी पर नई भाबीजी दिखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shilpa shinde
बता दें कि 'भाबीजी घर पर हैं!' शो में पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे रोल करती थीं। शिल्पा के शो छोड़ने को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आईं। शिल्पा के बाद शुभांगी ने बड़ी ही आसानी से अंगूरी भाबी के करेक्टर के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें