सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरा गाना 'दिल दिया गल्ला' खास तरीके से लॉन्च किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस रोमांटिक गाने को बिग बॉस-11 में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान सलमान खान और कटरीना कैफ वॉल्ट्ज (एक तरह का डांस फॉर्म) भी करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Salman Khan
फिल्म के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' की रिलीज से पहले उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गईं और लोगों के बीच गाने को लेकर उत्साह कायम रखने की कोशिश की गई। ठीक इसी तरह फल्म के दूसरे गाने 'दिल दिया गल्ला' की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की गई है।
विज्ञापन
3 of 4
Tiger Zinda Hai
पहले खबर थी कि सलमान खान अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में ही 'स्वैग से स्वागत' गाने को लॉन्च करेंगे। बाद में फैसला किया गया कि फिल्म के रोमैंटिक गाने को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की जरूरत है जिसके लिए बिग बॉस का मंच सही होगा। गौरतलब है कि बीते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान की आगामी फिल्म 'रेस-3' का प्रमोशन किया गया।
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' ने रिलीज के 24 घंटों के भीतर यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया वीडियो सॉन्ग बन गया। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज से ज्यादा है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: इधर 5 साल बाद सलमान-कटरीना आए करीब , उधर रोमांस करते-करते बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पढ़ें: टाइगर जिंदा है का पहला गाना 'स्वैग से स्वागत' रिलीज, देखें वीडियो