फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepesh Bhan: दीपेश भान के परिवार की मदद के लिए आगे आईं गोरी मैम, किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Sat, 13 Aug 2022 08:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौम्या टंडन-दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान की मौत के सदमे से फैंस अभी तक उबर नहीं पाए हैं। साथ ही इस शो में दीपेश के को-स्टार्स भी उन्हें हर रोज याद करते हैं। हर किसी को उनके परिवार की फिक्र है। शो 'भाबी जी घर पर हैं' में गोरी मैम उर्फ अनीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने दिवंगत स्टार के परिवार की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दीपेश के परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दीपेश भान ने लोन लेकर घर खरीदा था। अभिनेता की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को वह लोन चुकाना होगा। ऐसे में सौम्या टंडन ने लोगों से दीपेश की पत्नी की आर्थिक मदद करने की अपील की है, ताकि वह होम लोन चुका सके। इसके लिए सौम्या टंडन ने बाकयदा एक फंड क्रिएट किया है। बता दें कि मलखान का किरादर निभाने वाले दीपेश भान का जुलाई में निधन हो गया। एक्टर सुबह क्रिकेट खेलने गए थे और खेलते-खेलते उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
Saumya Tandon Denies Report
सौम्या टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बोलती नजर आ रही हैं,  'दीपेश अब हमारे साथ नहीं है, लेकिन उसकी ढेर सारी यादें ढेर सारी बातें जिंदगी भर मेरे साथ रहेगीं। बहुत बातूनी था। अक्सर बातें करता था, अपने घर की जो उसने अपने परिवार के लिए होम लोन लेकर लिया था। फिर उसकी शादी हुई उसका बेटा हुआ। वो तो चला गया। लेकिन, इतनी सारी मुस्कुराहटें और खुशियां जो उसने हमें दी हैं वो हम उसे वापस कर सकते हैं। उसके बेटे को वो घर देकर। मैंने एक फंड क्रिएट किया है, जिसका सारा पैसा उसकी वाइफ को जाएगा। जिससे वो अपना होम लोन चुका सकती है। आप प्लीज कॉन्ट्रीब्यूट करें। चाहें अमाउंट छोटा हो या बड़ा हो। क्योंकि आप, मैं और हम सब मिलकर उसका ये सपना पूरा कर सकते हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किए गए वीडियो के साथ सौम्या टंडन ने कैप्शन में लिखा है, 'एक शानदार को-स्टार दीपेश के लिए, जिनके साथ मैंने काम किया। चलो दिखा देते हैं कि अच्छे लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जाता। हर छोटा योगदान गिना जाता है।' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'हेल्पदीपेशफैमिली'। यूजर्स सौम्या के इस प्रयास की खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सौम्या टंडन इन दिनों घर पर परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें