अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
अंजलि ने बताया था कि वह दिसंबर में रशिया गई थी। उन्होंने कहा कि मैं दिसंबर में रूस गई हुई थी। मेरा अभी तक कोई रिलेशनशिप नहीं था, कुछ भी नहीं रहा। यह बस एक अट्रैक्शन था रिसेप्शनिस्ट के साथ। मैंने रिसेप्शनिस्ट से 5000 रूबल्स (रूस की करेंसी) लिए थे। उस रात हम दोनों ने शनिवार की पार्टी भी साथ की थी, जिसका मुझे उसने ऑफर दिया था। इस दौरान अंजलि ने आगे बताया की मुझे पैसों की जरूरत थी, इसलिए मैंने मांग लिए और उसने मुझे दे भी दिए। फिर रात को हम पार्टी में गए थे। यह बात आज तक ना मेरे किसी दोस्त को पता है ना किसी घर वाले को। मुझे नहीं पता कि मेरे माता-पिता इसे देखकर क्या सोचेंगे।