सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
साझा किए गए वीडियो के साथ सौम्या टंडन ने कैप्शन में लिखा है, 'एक शानदार को-स्टार दीपेश के लिए, जिनके साथ मैंने काम किया। चलो दिखा देते हैं कि अच्छे लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जाता। हर छोटा योगदान गिना जाता है।' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'हेल्पदीपेशफैमिली'। यूजर्स सौम्या के इस प्रयास की खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सौम्या टंडन इन दिनों घर पर परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।