भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' की आगामी फिल्म 'राम अबराम' का पोस्टर जारी हो गया है। बता दें कि अरविंद अकेला के फैंस लम्बे समय से अभिनेता की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं विजयदशमी से ठीक पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर जारी कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच जारी हुआ यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। कुछ लोग अरविंद को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ हिंदू-मुस्लिम पर बनी इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। Bollywood: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने की तलाकशुदा मर्दों से शादी, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Trending Videos
आरआरआर से हो रही तुलना
बता दें कि फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर में एक तरफ अरविंद का हिंदू अवतार नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम लुक दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस को डर सताने लगा है कि कहीं इस फिल्म में ऐसा कुछ न हो जिसकी वजह से उनकी भावनाएं आहत हों। हालांकि, कुछ फिल्म के पोस्टर की तारीफ करते हुए इसकी तुलना एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से कर रहे हैं। Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में फिर हुई बढ़ोतरी, टिकट खिड़की पर विक्रम वेधा फेल, गॉडफादर मचाएगी धमाल?
किस विषय पर आधारित है फिल्म?
फिल्म के पोस्टर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी हिंदू-मुस्लिम पर आधारित होगी। फिल्म के निर्देशक देवन्द्र तिवारी ने कहा कि मैं सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाना पसंद करता हूं। इस फिल्म की कहानी भी ऐसी ही एक कहानी पर आधारित है। फैंस जानते हैं कि मेरी फिल्मों की कहानी काफी दमदार और रोचक होती हैं। Mirzapur Season 3: भौकाल मचाने के लिए तैयार विजय वर्मा, 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी कर शेयर कीं तस्वीरें