फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 13: इंडियन आइडल की इस कंटेस्टेंट की आवाज पर फिदा हुए सुभाष घई, दे डाला ये ऑफर

Tue, 04 Oct 2022 11:03 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में इंडियन आइडियल का एक एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान सुभाष घई ने कोलकाता से आई बिदिप्ता चक्रवर्ती से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन
इंडियन आइडियल सीजन 13 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल देशभर में धूम मचा रहा है। ये शो लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। एक ओर जहां नेहा कक्कड़ की वजह से शो को जमकर ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं गायकी की दुनिया के टॉप 15 कंटेस्टेंट की आवाज ने मशहूर फिल्म निर्देशक सुभाष घई का दिल जीत लिया है। तो वहीं सुभाष घई भी एक सिंगर की आवाज पर एकदम फिदा हो गए और उनको फिल्म का ऑफर दे डाला। 

विज्ञापन

हाल ही में इंडियन आइडियल का एक एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान ना सिर्फ तीनों जज विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया मौजूद थे, बल्कि फिल्मी दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां भी थीं। 'इंडियन आइडल 13' में 'द ड्रीम डेब्यू' में इस्माइल दरबार, जावेद अली, अरमान मलिक, जतिन पंडित, सुभाष घई, अरुणा ईरानी, मंदाकिनी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने कंटेस्टेंट को मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सुभाष घई ने कोलकाता से आई बिदिप्ता चक्रवर्ती से ऐसी बात कह दी, जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 

बिदिप्ता की सुरीली आवाज, उनके चेहरे की मासूमियत और लुक्स ने सुभाष घई की दिल जीत लिया। बिदिप्ता चक्रवर्ती की गायकी के साथ उनकी खूबसूरती से इंप्रेस होकर सुभाष घई ने सिंगर को हीरोइन बनने का ऑफर दे डाला। सुभाष घई ने बिदिप्ता से कहा- क्या आप हीरोइन बनना पसंद करेंगी? ये सुनने के बाद बिदिप्ता चकित हो जाती हैं और वहां बैठे सभी लोग भी दंग रह जाते हैं।

Indian Idol 13: शो से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट के समर्थन में आए नागालैंड के मंत्री, शेयर किया यह मीम
 
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष घई ने कहा कि कई बार उनके अंदर से आवाज आती है और वह उसे करते हैं। कभी-कभी वह गलत भी होते हैं, लेकिन अक्सर सही भी होते हैं। उन्होंने कहा बिदिप्ता को देखने के बाद उनके अंदर से आवाज आई है, और उन्हें लगता है कि उनको बतौर हीरोइन फिल्मों में लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें