फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best of 2018: इंटरनेट पर इन 4 वीडियो ने मचाया धमाल, दोबारा देखते ही फिर हो जाएंगे वायरल

Sun, 23 Dec 2018 07:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर साल 2018 में कुछ ऐसे वीडियो आए जिन्होंने किसी को रातोंरात स्टार बना दिया तो किसी को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। किसी को अपने सपने को पूरा करने का मौका मिला तो किसी की आंखों का जादू ऐसा चला कि लोगों को दिल मोम की तरह पिघलने लगा। किसी ने आंखों से ऐसी गोली चलाई की बड़े-बड़े स्टार भी उसकी चकाचौंध के आगे फेल होते दिखाई दिए। तो चलिए आपको साल 2018 के सबसे चर्चित वह 4 वीडियो दिखाते हैं जो ज्यादा वायरल हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priya prakash varrier - फोटो : File Photo
प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो
प्रिया प्रकाश को तो कोई चाहकर भी नहीं भूल सकता है। विंक गर्ल नाम से फेमस हुईं प्रिया प्रकाश आज स्टार बन चुकी हैं । फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर अचानक यह लड़की अपनी आंखों को मटकाकर सबके दिलों को घायल कर गई। प्रिया का 26 सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ था वो उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। 26 सेकेंड के बाद प्रिया का एक और वीडियो आया था जिसने अपने इशारों से मानों लड़कों को घायल ही कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan aahil - फोटो : Instagram
सलमान का भांजे आहिल के साथ पेंटिंग वीडियो
सलमान खान की अपने भांजे आहिल के साथ बॉडिंग कैसी है यह बताने की जरूर नहीं है। वैसे तो सलमान खान के आहिल के साथ कई वीडियो सामने आए लेकिन पेंटिंग वाले वीडियो ने लोगों को दीवाना बना दिया। इस वीडियो को सलमान की छोटी बहन और आहिल की मां अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खान आहिल को पेंटिग करना सिखा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में दबंग खान की हरकतें भी किसी बच्चे से कम नहीं लग रहे। यह वीडियो इस साल काफी चर्चा में रहा।

4 of 5
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन के बेटे का वीडियो
प्रिया प्रकाश के 26 सेकेंड के वीडियो ने कुछ दिन पहले ऐसा तहलका मचा दिया था कि वह रातोंरात ही स्टार बन गई थीं। यहां तक की वीडियो में उनकी आंखों के इशारे से जोड़कर कुछ फनी वीडियो भी वायरल हुए थे। इस बीच साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के बेटे का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन प्रिया के बंदूक वाले एक्शन को कर रहे हैं। जैसे ही वह निशाना अपने बच्चे पर लगाते हैं वह तुंरत बेड पर कूद जाता है। यह छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। य वीडियो इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि अल्लू अर्जुन के बेटे की उम्र महज 4 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dabbu Uncle - फोटो : Instagram
डब्बू अंकल
डब्बू अंकल को अब कौन नहीं जानता। अपने रिश्तेदार की शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस कर चर्चा में आए डब्बू अंकल अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। डांसिंग वीडियो के बाद डब्बू अंकल की शॉर्ट फिल्म और ऐड फिल्म भी रिलीज हुई। अपने डांसिंग टैलेंट के जरिए संजीव श्रीवास्तव को सलमान खान और गोविंदा से मिलने का मौका मिला  बता दें कि मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। अब उन्हें लोग डब्बू अंकल के नाम से जानते हैं। डब्बू अंकल का 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस काफी लाइमलाइट में रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें