साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, कमाई के मामले 'कांतारा' कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है, जिस वजह से फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी छोटे बजट की फिल्म ने इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। इससे पहले भी कई फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर सबको चौंका चुकी हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।