फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2005: कटरीना कैफ को मिली थी पहली सुपरहिट, सलमान की 'नो एंट्री' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Thu, 16 Jul 2020 04:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
फिल्मों को लेकर दर्शकों का स्वाद हमेशा से अलग-अलग रहा है। 90 के में जहां एक्शन फिल्मों में का बोलबाला रहा वहीं 2000 तक आते- आते निर्देशक और कहानीकर कॉमेडी फिल्मों की तरफ मुड़ गए। साल 2005 में एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों की आंधी आई जिसमें बॉक्स ऑफिस की चांदी- चांदी हो गई। नो एंट्री जैसी फिल्म ने साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई की। इसके बाद बंटी और बबली जैसी फिल्म भी खूब हिट हुई। चलिए अब आपको बताते हैं साल 2005 में रिलीज हुईं कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
ब्लफमास्टर - फोटो : Social Media
ब्लफमास्टर
ब्लफमास्टर साल 2005 में रिलीज होने वाली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने और निर्माण रमेश सिप्पी ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, प्रियंका चोपड़ा, बोमन इरानी, नाना पाटेकर आदि दिखाई दिए। फिल्म ब्लफमास्टर एक शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में दो ठगों की कहानी को दिखाया गया था, जो एक दूसरे को ठगते हुए नजर आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गरम मसाला - फोटो : Social Media
गरम मसाला
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म गरम मसाला को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये दो ऐसे दोस्तों की कहानी थी जो एक साथ कई लड़कियों को डेट करते हैं लेकिन एक घर में रहने के बावजूद ये कभी नहीं पकड़े जाते। एक रोज इनका भांडा फूट जाता है और दोनों दोस्त पकड़े जाते हैं। इस फिल्म में परेश रावल ने शानदार किरदार निभाया था।

4 of 7
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर
नो एंट्री 
नो एंट्री एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बाजमी ने और निर्माण बोनी कपूर ने किया। फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, बिपाशा बासु, लारा दत्ता, ईशा दत्ता और सेलीना जेटली नजर आये थे। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म चार्ली चेपलिन का ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म में दिखाया गया है कि सलमान खान अपने पत्नी को धोखा देकर बाहर अफेयर चलाते हैं लेकिन कभी नहीं पकड़े जाते जबकि अनिल कपूर के वफादार होते हुए भी उनकी पत्नी हमेशा उनपर शक करती है। फरदीन खान का हाल भी अनिल कपूर के जैसा ही होता है। इस फिल्म ने साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 7
मंगल पांडे-द राइजिंग
मंगल पांडे
मंगल पांडे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने निभाया था। इस किरदार के लिए आमिर ने खूब मेहनत की थी जो पर्दे पर साफ झलकी। इसी वजह से साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में मंगल पांडे का नाम भी था। 
विज्ञापन

6 of 7
मैंने प्यार क्यों किया  - फोटो : Social Media
मैंने प्यार क्यों किया 
2005 में बनी यह एक कॉमेडी लवस्टोरी थी है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया। इस फिल्म में सलमान खान, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ, सोहेल खान, अरशद वारसी, बीना काक, राजपाल यादव और ईशा कोपिकर नजर आए थे। ये कटरीना कैफ की पहली सुपरहिट हिंदी फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बंटी और बबली फिल्म का पोस्टर
बंटी और बबली
साल 2005 में रिलीज हुई एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन शाद अली ने किया। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन नजर आए थे। फिल्म दो ठगों बंटी (अभिषेक बच्चन) और बबली (रानी मुखर्जी) पर आधारित थी। फिल्म में दोनों घर से भागने के बाद पैसे कमाने के लिये लोगों को ठगते हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते हैं जिन्हें बंटी और बबली को पकड़ने का काम सौंपा जाता है।


अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर आलिया की मां का फूटा गुस्सा, महाराष्ट्र सरकार की ऐसी की आलोचना

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें