फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर आलिया की मां सोनी का फूटा गुस्सा, ऐसी की महाराष्ट्र सरकार की आलोचना

Thu, 16 Jul 2020 04:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
देश में हर दिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बहुत से अस्पतालों में पर्याप्त बेड से लेकर अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं तक का अभाव है। जिससे सरकार और प्रशासन के उम्दा इंतजामों के भी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अस्पतालों के बुरे हालात और सरकार की लापरवाही पर आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का गुस्सा फूटा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार सोनी राजदान का कोरोना महामारी के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की खराब व्यवस्था पर गुस्सा फूटा है। दरअसल सोनी राजदान की एक दोस्त की मां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना था, लेकिन कई अस्पताल ऐसे थे जहां बेड की कमी देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर सोनी राजदान ने ट्विटर पर आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी दोस्त की मां को अस्पताल में बेड नहीं मिला है। सात अस्पताल के चक्कर काटने पड़े, तब जाकर एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। Remdesivir जैसी जरूरी दवाई भी उपलब्ध नहीं है। जब तक सभी नागरिक को अस्पताल में बेड और दवाई न मिल जाए, स्थिति को काबू में बताने की कोशिश ना करें।'
 

4 of 5
सोनी राजदान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी राजदान ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'यह सब तब हो रहा है जब अस्पतालों और दवाईयों को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं? क्या आपको इस बात का जरा भी अहसास नहीं है कि लोग किस दर्द से गुजर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहीन भट्ट, आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस ट्वीट में सोनी राजदान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बीएमसी के टैग किया है। सोशल मीडिया पर सोनी राजदान का यह ट्वीट तेजी से वायरल भी हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही सरकार की अव्यवस्था की आलोचना भी कर रहे हैं। 

पढ़ें: शूटिंग और डबिंग के चलते सितारों के घर पहुंच रहा कोरोना, रवीना टंडन ने भी शुरू किया घर से काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें