फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में देखें ये पांच शानदार बॉलीवुड थ्रिलर फिल्में, आखिर तक बरकरार रहेगा सस्पेंस

Wed, 27 May 2020 12:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड थ्रिलर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लॉकडाउन जारी है और ऐसे में कई लोग घर पर बोर हो रहे हैं। इस दौरान लोग अलग-अलग तरह से अपना समय बिता रहे हैं। इसमें फिल्में देखना भी शामिल है। जी हां, इस लॉकडाउन में सिनेमा के बहुत से शौकीन अपना समय फिल्में देखकर काट रहे हैं। ऐसे में आज हम बॉलीवुड की कुछ शानदार थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। तो एक नजर बॉलीवुड की थ्रिलर फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म- गुप्त - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- गुप्त
यह बॉबी देओल की शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ अभिनेत्री काजोल, मनीषा कोइराला और राज बब्बर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गुप्त की कहानी एक कत्ल पर आधारित है जिसको छुपाने के लिए कातिल कई खून करता है। क्राइम और थ्रिल से भरपूर गुप्त का निर्देशन राजीव राय ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म- तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- तलवार
यह फिल्म मशहूर मर्डर केस आरुषि हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। आरुषि हत्या कांड पर बनी फिल्म होने के नाते इस फिल्म के हर एक पहलू को थ्रिलर अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

4 of 6
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर
फिल्म- दृश्यम
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' थ्रिल से भरपूर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक महिला आईजी के बेटे के कत्ल पर आधारित है। फिल्म में आईजी का किरदार अभिनेत्री तब्बू ने निभाया है। फिल्म 'दृश्यम' में तब्बू और अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- स्पेशल 26
इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आखिरी तक अपने सस्पेंस को बरकरार रखती है। यह फिल्म ठगी पर आधारित है। फिल्म स्पेशल 26 में अक्षय कुमार और अनुपम खेर फर्जी सीबीआई ऑफिसर होते हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'रेस' में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- रेस
फिल्म रेस में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी दो भाइयों के बीच के विवाद पर आधारित है। फिल्म साल 2008 में आई थी। थ्रिलर से लबरेज इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है। फिल्म रेस साल 2008 की शानदार फिल्मों में से एक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें