फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: पाकिस्तान तक पहुंची 'बेशर्म रंग' के विवाद की गूंज, पाक एक्टर ने इस गाने से चोरी करने का लगाया आरोप

Sat, 17 Dec 2022 04:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खालिद उस्मान भट्ट, शाहरुख खान और दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
पठान फिल्म हर दिन एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। फिल्म का गाना बेशर्म रंग अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा है और कॉन्ट्रोवर्सी है कि इस गाने का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। इस गाने को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बार इसका विरोध यहां नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हो रहा है। पाकिस्तान के एक अभिनेता ने भी इस चोरी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
खालिद उस्मान भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका के इस रोमांटिक ट्रैक पर चोरी करने का आरोप पाकिस्तान के मशहूर एक्टर उस्मान खालिद भट्ट ने लगाया है। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख के गाने बेशर्म रंग पर निशाना साधा है और कहा कि उन्हें इस गाने की धुन फिल्म 'तुम बिन' के मशहूर गाने 'कोई फरियाद' की कॉपी लग रही है। भट्ट का कहना है कि  एक क्लासिक गाने से कॉपी की गई 'बेशर्म रंग' की धुन उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें: ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करके ट्रोल्स के निशाने पर आईं जन्नत जुबैर, लोग बोले- कुछ तो शर्म कर लो
विज्ञापन

3 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि खालिद उस्मान भट्ट पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हैं, जो टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करते हैं। भट्ट का नाम पाकिस्तान के चुनिंदा टॉप एक्टर्स में शुमार है, जिनकी राय किसी भी मुद्दे पर मायने रखती है। अभिनेता का किंग खान के गाने पर इस तरह कॉपी करने का आरोप कई सवाल खड़े करता है।  

यह भी पढ़ें: पठान पर बवाल के बीच SRK का पुराना वीडियो वायरल, कहा था- इतना हल्का नहीं कि बायकॉट की..
 
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे यह पहली बार नहीं है कि इस गाने पर चोरी का आरोप लगा हो। इससे पहले कुछ लोगों ने इस गाने पर जैन के मरीबा की धुन की कॉपी होने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात को बड़ी मजबूती के साथ रखा था कि उन्हें दोनों गानों की बीट्स एक जैसी लग रही हैं। हालांकि गाने पर चोरी के आरोपों पर मेकर्स ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। फिल्म मेकर्स की तरफ से इस तरह के आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी गई है। 'पठान' को लेकर हो रहे इतने विवाद से यह साफ है कि बढ़ती कंट्रोवर्सी के कारण शाहरुख के इस गाने को खूब पब्लिसिटी मिल रही है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें