अजय देवगन और काजोल
- फोटो : File Photo
अजय देवगन और काजोल ने इसके दो साल बाद डेट करना शुरू किया। दोनों ने जब शादी का फैसला लिया तो वह नहीं चाहते थे कि मीडिया एटेंशन मिले। उन्होंने अपने घर के छत पर ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली। जिसमें घर के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। उनके दो बच्चे हैं नीसा और युग। वहीं फिल्मों की बात करें तो ये दोनों सबसे पहले फिल्म हलचल (1995) में एकसाथ नजर आए। इसके बाद इस जोडी को कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इन फिल्मों में 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' जैसी फिल्में शामिल है।