फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: पहली मुलाकात के बाद अजय ने काजोल को कर दिया था नापसंद, फिर ऐसे जमी जोड़ी

Fri, 02 Apr 2021 07:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन-काजोल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के 'सिंघम' अभिनेता अजय देवगन आज आपना जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन का जन्म दो अप्रैल, 1969 को दिल्ली में हुआ था। अपने दमदार अभिनय से लगभग तीन दशक से दर्शकों के चहेते एक्टर बने हुए हैं। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अपने अभिनय में परफेक्ट होने के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी भी बेहद परफेक्ट है।  
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड गलियारों में अजय देवगन और काजोल को परफेक्ट जोड़ियों में गिना जाता हैं। दोनों की शादी को लगभग 22 साल हो चुके हैं। 24 फरवरी 1999 को अजय देवगन और काजोल ने सात फेरे लिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल से पहली मुलाकात के बाद ही अजय ने उन्हें नापसंद कर दिया था। आज अजय के जन्मदिन पर दोनों के रिलेशनशिप से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : instagram/kajol
अजय देवगन और काजोल पहली बार सेट पर मिले थे। 1995 में दोनों साथ में फिल्म हलचल कर रहे थे। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही थी। अजय देवगन जहां शांत रहने वाले लोगों में से हैं, वहीं काजोल बातूनी हैं और सेट पर खूब धमाल करती हैं। काजोल को देख अजय इस कदर मायूस हुए थे, यही नहीं उनके दिल में भी काजोल से दोबारा मिलने की उत्सुकता नहीं थी। 

4 of 5
काजोल और अजय देवगन
कहा जाता है कि 'हलचल' की शूटिंग के दौरान अभिनेता करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। वहीं, काजोल अक्सर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में अजय के साथ गॉसिप्स किया करती थीं। यहीं से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। और फिर दोनों ने डेटिंग करना भी शुरु कर दिया। काजोल का मानना है कि अजय देवगन की स्थिरता उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वह कहती हैं कि 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ मेरी समस्याएं चल रही थीं और मैंन उसे इस बारे में बताया था। वह बड़े गुरुजी और बाबाजी की तरह बैठा था और मुझे सलाह दे रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए और हालात को कैसे संभालना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : File Photo
अजय देवगन और  काजोल ने इसके दो साल बाद डेट करना शुरू किया। दोनों ने जब शादी का फैसला लिया तो वह नहीं चाहते थे कि मीडिया एटेंशन मिले। उन्होंने अपने घर के छत पर ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली। जिसमें घर के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। उनके दो बच्चे हैं नीसा और युग। वहीं फिल्मों की बात करें तो ये दोनों सबसे पहले फिल्म हलचल (1995) में एकसाथ नजर आए। इसके बाद इस जोडी को कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इन फिल्मों में 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' जैसी फिल्में शामिल है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें