बृजेंद्र काला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता बृजेन्द्र काला इस फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे। वह कहते हैं, 'यह फिल्म हमारे देश के सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तियों द्वारा बनाई गई एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में पांच अलग-अलग कहानियों को अनावश्यक तत्वों के बिना, रचनात्मक रूप से एक सकारात्मक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में एक साथ पिरोया गया है, जो शहरी और ग्रामीण दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।' बता दें कि इस फिल्म में बृजेन्द्र काला के अलावा पूर्वा पराग, उमेश बाजपेयी, सागर वाही, सारिका भरोलिया, माही सोनी, कुरांगी नागराज, हरवीर मलिक और रुहाना खन्ना की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अगले महीने अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।