बॉलीवुड में इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की जबरदस्त चर्चा है। हर कोई 29 जून का इंतजार कर रहा है जब यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी धमक से बॉलीवुड को हिला दिया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 110 करोड़ की कमाई कर ली है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 बायोपिक फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई करके दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।
विज्ञापन
2 of 6
Mary Kom
मैरी कॉम
साल 2014 में आई 'मैरी कॉम' फिल्म ने अपनी धाक ऐसी जमाई कि लोग आज भी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थकते। यह फिल्म बॉक्सर मैरी कॉम की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में मैरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 88 करोड़ रहा।
विज्ञापन
3 of 6
Bhaag Milkha Bhaag
भाग मिल्खा भाग
'भाग मिल्खा भाग' फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी जिसमें मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 109 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 164 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
4 of 6
M S Dhoni The Untold Story
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म काफी चर्चा का विषय रही। इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसका बजट 104 करोड़ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं वर्ल्डवाइड 215 करोड़ कमाकर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 6
Dangal
दंगल
गीता और बबिता फोगाट की जिंदगी पर 'दंगल' फिल्म आधारित थी। इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था तो वहीं दोनों बहनों के बचपन का किरदार जायरा वसीम और सुहानी भट्नागर ने निभाया था। इसके साथ ही बड़े होने का रोल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसका बजट करीब 90 करोड़ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ कमाए तो वहीं वर्ल्डवाइड 2001 करोड़ कमाकर सुर्खियां बटोर ली थी।
पैडमैन
'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। इन्होंने कम कीमत पर सेनेटरी नैपकिन मशीन बनाकर महिलाओं को मुफ्त में पैड देने का काम शुरू किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम का किरदार निभाया है। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं। अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 74.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ है।