बॉलीवुड के 'चुलबुल पांडे' यानी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर आज लॉन्च होने वाला है। उनकी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 'रेस-3' में सलमान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। सलमान को फैंस उनके एक्शन अवतार में ज्यादा पसंद करते हैं, इसका सबूत हैं ये 5 फिल्में जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं...
सलमान खान 'रेस-3' से पहले कई एक्शन फिल्म कर चुके हैं और इनकी एक्शन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर करें तो साफ पता चलता है कि दर्शकों को सलमान एक्शन अवतार में ही पसंद आते हैं। 1995 में आई 'वीरगति' सलमान की पहली एक्शन फिल्म मानी जा सकती है। हालांकि उन्हें बतौर एक्शन हीरो का तमगा 2009 में आई 'वान्टेड' फिल्म से मिली। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन
2 of 6
dabangg
2010 में आई फिल्म 'दबंग' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बिजनेस करते हुए 219 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि इस फिल्म की लागत महज 41 करोड़ रुपए ही थी।
विज्ञापन
3 of 6
tiger zinda hai
2012 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने दबंग को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 308 करोड़ रुपए की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इस फिल्म की लगात 92 करोड़ रुपए थी।
4 of 6
dabangg 2
2012 में 'दबंग' का सीक्वल 'दबंग-2' ने एक बार फिर कमाई के तौर पर बेहतरीन साबित हुई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 249 करोड़ रहा था जबकि इसकी लागत थी 84 करोड़ रुपए।
विज्ञापन
5 of 6
kick
2014 में फिल्म 'किक' सलमान की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों से एक साबित हुई है। उनकी इस फिल्म ने 351 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था जबकि इसकी लागत थी 140 करोड़ रुपए।
2016 में आई फिल्म 'सुलतान' सलमान खान की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की लागत 145 करोड़ रुपए थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 577 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।