फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान के बाद कास्टिंग काउच पर बोलीं आलिया भट्ट, लड़कियों को दे डाली ये सलाह

Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
'राजी' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी खुश हैं। फिल्म में आलिया की एक्टिंग की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन दिनों वह 'राजी' के पोस्ट प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। पिछले दिनों कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर बयान दिया तो बॉलीवुड में बहस छिड़ गई। अब इस पर आलिया का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : PTI
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा कि 'बहस के जरिए कास्टिंग काउच का अंत नहीं हो सकता। जो लड़कियां किसी भी तरह के शोषण का शिकार हो रही हैं वो तुरंत एक्शन लें।' आलिया ने आगे कहा, 'मुझे लगता है इस तरह की बातचीत से फिल्म इंडस्ट्री के प्रति एक नकरात्मक माहौल बन जाता है। लोगों के दिमाग में यह बात आ जाती है कि इंडस्ट्री गंदी है।'
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट
आलिया आगे कहती हैं, 'ये जरूर है कि इंडस्ट्री में काम पाने का स्ट्रगल है और इस स्ट्रगल में कुछ लोग आपका फायदा उठाते हैं। ये सब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होता है। अगर कोई लड़की कास्टिंग काउच की शिकार होती है तो उसे सबसे पहले पुलिस के पास जाना चाहिए।'

4 of 5
Alia Bhatt
वहीं 'राजी' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बजट का पैसा निकालकर कमाई शुरू कर दी है। फिल्म ने 4 दिन में ही 39 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के साथ ही आलिया भट्ट की ये फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt
आलिया भट्ट की 'राजी' साल 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी है। ये कामयाबी उन्हें तोहफे में नहीं मिली, बल्कि आलिया ने अपने बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर कमाई है। 4 दिन में ही आलिया भट्ट की 'राजी' ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें