फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: 'पठान' के जरिए शाहरुख खान ने रचा सबसे सफल कमबैक का इतिहास? जानिए बाकी सितारों का हाल

Mon, 30 Jan 2023 06:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पठान' का हल्ला है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। इतने वर्ष के बाद उन्होंने धांसू कमबैक करके यह साबित कर दिया है कि अब भी बॉलीवुड के किंग वही हैं। ओपनिंग डे पर ही 'पठान' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह हिंदी में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का डंका दुनियाभर में बज रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अब तक जितने भी सितारे ब्रेक के बाद लौटे हैं, उनमें शाहरुख खान सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं बाकी स्टार्स का कैसा रहा था हाल...
विज्ञापन

2 of 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान
बॉलीवुड में मि. परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने वर्ष 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से लगभग चार साल बाद कमबैक किया। लेकिन, अपनी दूसरी पारी में वह पहले जैसा जादू चला पाने में असफल रहे। आमिर की इस फिल्म की रिलीज के वक्त सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड खूब चला, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। फिल्म ने लगभग 58.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले 2018 में उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' रिलीज हुई थी और वह फिल्म भी फ्लॉप ही रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने वर्ष 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'संजू' के चार साल बाद बीते वर्ष फिल्म 'शमशेरा' से वापसी की थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर सकी। फिल्म का कलेक्शन करीब 42.48 करोड़ रुपये ही रहा। हालांकि, इसके बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ब्रह्मस्त्र पार्ट वन' शिवा ने अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने करीब 257.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 6
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : Social media
ऐश्वर्या राय
वर्ष 2010 में फ्लॉप फिल्म 'गुजारिश' देने के बाद ऐश्वर्या लगभग पांच साल बॉक्स ऑफिस से दूर रहीं। फिर 2015 में 'जज्बा' से उन्होंने वापसी की, जो लगभग 25.23 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप रही। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म 'फन्ने खां' के बाद फिर ऐश्वर्या चार साल इंडस्ट्री से दूर रहीं। बीते वर्ष उन्होंने फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' से शानदार कमबैक किया। फिल्म ने भारत में करीब  266.54 करोड़ रुपये कमाए और हिट रही।
Richa Chadha: बचपन के प्यार से हो गई ऋचा चड्ढा की मुलाकात? एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन

5 of 6
काजोल - फोटो : social media
काजोल 
अभिनेत्री काजोल ने वर्ष 2001 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद पांच साल पर्दे से दूरी बरती। वर्ष 2006 में उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'फना' से वापसी की, जिसने लगभग 51.87 करोड़ रुपये कमाए। फिर वर्ष 2010 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' के बाद पर्दे से लगभग पांच साल गायब रहीं। 2015 में उन्होंने 'दिलवाले' से वापसी की। यह फिल्म लगभग 148.72 करोड़ रुपये कमाकर सेमी हिट रही।
Wax Statue: इन सितारों के वैक्स स्टैच्यू देख नहीं होगा यकीन, किसी की स्माइल बिगड़ी तो कोई नहीं आ रहा पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में नजर आई थीं। यह फिल्म औसत रही थी। इसके बाद वह 14 साल पर्दे से गायब रहीं और वर्ष 2021 में रिलीज हुई 'हंगामा 2' से वापस लौटीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बड़े पर्दे पर वह बीते वर्ष फिल्म 'निकम्मा' से लौटी थीं, जो बेकार साबित हुई।
Bollywood Actress: मां के साथ नजर आ रहीं बच्चियां हैं टॉप एक्ट्रेस, छोटी वाली का जलवा तो आज भी है बरकरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें