बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नेहा धूपिया अपना जन्मदिन 27 अगस्त को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। नेहा धूपिया अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से साल 2018 में शादी की, लेकिन वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने शादी के छह महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था। केवल नेहा धूपिया ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं हैं, जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं या फिर मां बनीं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर...