फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ड्रग्स के जाल में फंस गए थे सुशांत सिंह राजपूत? ईडी को रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से मिले कई सबूत

Tue, 25 Aug 2020 10:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है मामला और पेचीदा होता दिख रहा है। मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सुशांत के करीबियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
मंगलवार को सीबीआई की टीम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों से मिलने पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो को रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट सौंपे हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो को चैट सौंपे जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि मामला ड्रग डीलिंग से संबंधित है। 


विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने ड्रग डीलिंग से संबंधित चैट को डिलीट कर दिया था लेकिन फॉरेंसिक टीम की मदद से इन मैसेज को दोबारा प्राप्त कर लिया गया। इससे पहले ईडी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही तीनों के फोन और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया था। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत केस में ड्रग्स के लेन देन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। अब केस की दिशा बदलती दिख रही है। जांच टीम ये भी देखेगी कि रिया चक्रवर्ती को कौन ड्रग्स सप्लाई करता था। क्या इसमें बॉलीवुड से जुड़े दूसरे लोग भी शामिल थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
गौर करने वाली बात है कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पहले ही ड्रग्स को लेकर सवाल खड़े किए थे। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि दुबई का एक ड्रग डीलर अयाश खान, सुशांत की मौत वाले दिन उनसे मिला था। उन्होंने लिखा है, 'जिस तरह सुनंदा पुष्कर मामले में एम्स के डॉक्टर्स को उनके पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी या सुशांत केस में नहीं किया गया। सुशांत केस में उनकी हत्या वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें