साथिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
युवा (21 मई 2004)
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' राजनीतिक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर, एशा देओल और ओम पुरी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शशि विश्वास की भूमिका निभाई है, जो लल्लन की भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चन से प्यार करती है और उससे शादी कर लेती है। फिल्म में इतने सारे सितारे होने के बावजूद रानी मुखर्जी ने अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म में सामान्य मेकअप के बावजूद वह वह बहुत खूबसूरत दिखती हैं। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार को दर्शको ने काफी सराहा था और फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।