रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके कमाल राशिद खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर केआरके अक्सर अपमानजनक बातें लिख जाते हैं। एक बार उन्होंने आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के बारे में कुछ ऐसा लिख दिया था कि तुरंत बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं अकाउंट सस्पेंड होने के बाद केआरके ने सुसाइड करने की धमकी तक दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं पहले ही करोड़ों का जुर्माना दे चुका हूं, और अब भी मेरा अकाउंट री-स्टोर नहीं हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगा और मेरी मौत का जिम्मेदार ट्विटर होगा।